Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020- युवाओं के भविष्य को सँवारने में सक्षम - डॉ. सूरी

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 3, 2025

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020- युवाओं के भविष्य को सँवारने में सक्षम - डॉ. सूरी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020-प्राचीन एवं आधुनिक भारत का अद्भुत संगम- प्रोफेसर जोशी l स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020” पर व्याख्यान शृंखलाओं का आयोजन किया गया l

प्रथम व्याख्यान में मुख्य वक्ता प्रो. अरविन्द कुमार जोशी, समाजशास्त्र विभाग, पूर्व प्रोफेसर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी उ. प्र. ने श्रोताओं को बताया कि भारत की नई शिक्षा नीति में प्राचीन भारत की ज्ञान, प्रज्ञा, कला, विज्ञान,साहित्य एवं कौशल का अद्भुत मिश्रण है

द्वितीय व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ. कल्पना पाटनी लखेड़ा, संकाय, शिक्षा शास्त्र, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी द्वारा बताया कि नई शिक्षा नीति - 2020 में प्राथमिक शिक्षा स्तर पर मेमोराइजिंग, माध्यमिक शिक्षा स्तर पर अंडरस्टिंग एवं उच्च शिक्षा स्तर पर रिफ्लेक्शन का छात्रों के भविष्य के लिए विशेष मार्गदर्शन करने की व्यवस्था पाठ्यक्रम में निहित है l

तृतीय व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ.

अंचलेश कुमार, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक बताया जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और कार्य में निपुणता से देश की सेवा करने में सहायक सिद्ध रहेगा l

चतुर्थ व्याख्यान में डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अपने प्रारंभिक दौर में अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है जैसे नये पाठ्यक्रम को शामिल करना, शोध, पठन एवं शिक्षेणोतर कार्य में शिक्षकों की नियुक्तियां, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, भारतीय भाषाओं में पाठ्यक्रम, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एवं कार्य संस्कृति को विकसित करने के लिए सरकारें निरंतर प्रयासरत हैं l मुख्य अतिथि डॉ. अलका सूरी, उपाध्यक्ष (महिला) अ.भा.रा.शै. महा. उत्तराखण्ड ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020- युवाओं के भविष्य को सँवारने में सक्षम है और उत्तराखण्ड सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है l कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संगीता गुप्ता प्राचार्य, एवं संचालन डॉ. प्रकाश लखेड़ा द्वारा किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित कुमाऊँ मंडल के छह जिलों में स्थित महाविद्यालयों के प्राध्यापकों एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें डॉ. लल्लन प्रसाद, डॉ. सविता पांडेय, डॉ. कमलेश सक्टा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. बरखा रौतेला, डॉ. भूप सिंह धामी, डॉ. अनिता टम्टा, डॉ. उमा कांडपाल, डॉ. संजय गंगवार, डॉ. प्रतीक बिष्ट, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. एस. सी. कुशवाला, डॉ. संतोष बोहरा, डॉ. भारती, डॉ. सुनीता गड़कोटी, डॉ. बंदना चंद, डॉ. हर्षी खंडूरी, डॉ. बंदना बंसल, डॉ. हेम दुबे, डॉ. सरस्वती भट्ट, डॉ. राज, डॉ. विनोद नेगी, डॉ. धर्मा शर्मा, डॉ. दीपक पालीवाल, विवेक जोशी, श्रीमती नीलम दानू, ममता पांडेय एवं अनेक विधार्थी उपस्थित रहे l

जरूरी खबरें