रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नई किरण संस्था महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर आई सामने।
Laxman Singh Bisht
नई किरण संस्था महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर आई सामने।

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दिए जा रहे हैं कई रोजगार परक प्रशिक्षण

लोहाघाट की तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता व सामाजिक कार्यकर्ता सीमा देवी की नई किरण संस्था क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में आशा की किरण बनकर सामने आई है। संस्था अध्यक्ष सीमा देवी ने बताया उनकी संस्था नगर व ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में जोड़ने के लिए कार्य करती है। कहा वह और उनकी टीम गांव-गांव जाकर महिलाओं को सिलाई बुनाई ,क्रोशिया ,टेडी बेयर निर्माण व अन्य रोजगार परक प्रशिक्षण देती है। तथा महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को भी उनके द्वारा बाजार उपलब्ध कराया जाता है। सीमा देवी ने बताया वर्तमान में पाटन ग्राम सभा में 21 दिवसीय क्रोशिया का प्रशिक्षण उनके व उनकी टीम के द्वारा लगभग 40 महिलाओं को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में महिलाओं के द्वारा क्रोशिया से बेहतर उत्पाद तैयार करने के साथ-साथ खूबसूरत टेडी बियर भी तैयार किए जा रहे हैं। सीमा देवी ने कहा प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाएं स्व रोजगार से जुड़ेगी तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनेगी। कहा उनकी संस्था के द्वारा महिलाओ को रॉ मैटेरियल भी उपलब्ध कराया जाता है तथा तैयार माल को बाजार दिया जाता है।

उन्होंने बताया अभी तक वह कई महिलाओं को रोजगार से जोड़ चुकी है। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने कहा नन्ही किरण सस्था वास्तव में उनके लिए आशा की किरण बनकर सामने आई है। जिसके लिए वह सस्था अध्यक्ष सीमा देवी व उनकी टीम को धन्यवाद देती है। महिलाओं ने कहा वह पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण ले रही है। मालूम हो सीमा देवी वर्षों से महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में जोड़ने के लिए कार्य कर रही हैं।जिस कारण उन्हें उत्तराखंड सरकार के द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। सीमा देवी ने बताया बिना किसी सरकारी सहायता के वह और उनकी टीम इस कार्य को कर रही है। उन्होंने शासन प्रशासन से उनकी संस्था को मदद करने की मांग की है ताकि वह अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ सकें। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा भी सीमा देवी की इस कार्य की सराहना की जा रही है। प्रशिक्षण लेने में आरती रावत, हेमा देवी ,हेमा पालीवाल, कुसुम देवी ,किरण पालीवाल ,कमला सामंत ,पूजा पाटनी ,पूजा आर्या ,मंजू देवी, रोशनी बोहरा ,यशोदा, कमला अधिकारी, सुनीता सामंत, निकिता पाटनी, सरिता देवी सहित कई महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ