रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या समाधान के लिए बैठक। बरसात में पेयजल के लिए परेशान जनता।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या समाधान के लिए बैठक। बरसात में पेयजल के लिए परेशान जनता।
लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए शनिवार 23 अगस्त को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें राजस्व विभाग , जल संस्थान विभाग व पालिका सभासदशामिल रहे। बैठक में निम्न मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति जल संस्थान के द्वारा 4 दिन में एक बार की जाती है जिसकी आपूर्ति प्रत्येक दिवस में की जाए। जल आपूर्ति हेतु उपभोक्ताओं द्वारा लगाई गई पेयजल लाइन के स्थान पर जल संस्थान के द्वारा सिंगल लाइन की व्यवस्था की जाए। पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी द्वारा अवगत कराया गया कि पेयजल की पाइपलाइन नालियों से हटाकर भूमिगत की जाए।जिस पर जल संस्थान के प्रभारी सहायक अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया कि दो माह के भीतर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पूर्व में हुई बैठक में पंपिंग हाउस हेतु जनरेटर व्यवस्था करने का जल संस्थान के द्वारा आश्वासन दिया गया था जिसकी व्यवस्था वर्तमान तक नहीं की गई है मामले में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा द्वारा नाराजगी जताते हुए जल संस्थान के अभियंता से जल्द पंपिंग हाउस में जनरेटर व्यवस्था करने को कहा गया। सभासदों के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में पूर्व में बने पेयजल टैंकों का पुनर्निर्माण का जल वितरण करने की मांग की गई। बैठक में तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, चंद्रशेखर पंत अभियंता जल संस्थान, सभासद सुरेश फर्त्याल आशीष राय,दीपक गोस्वामी, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज