Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:सुशीला तिवारी अस्पताल में पोकस कार्यशाला का आयोजन

लोहाघाट:20 अप्रैल को सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में होगी ‘दिशा’ समिति की बैठक,

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिकारी की मांग पर डीएम ने जीआईसी बाराकोट में जीव विज्ञान प्रवक्ता की तैनाती

लोहाघाट:मऊ में छात्रा मे हुए गुलदार के हमले को लेकर पूर्व विधा0 फर्त्याल ने बन मंत्री से की मुलाकात

लोहाघाट:पालिका ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान पालिकाध्यक्ष ने संभाली कमान

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पालिका ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान पालिकाध्यक्ष ने संभाली कमान

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 16, 2026

.पालिका ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान पालिकाध्यक्ष ने संभाली कमान

गर्मी व आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए लोहाघाट नगर पालिका परिषद के द्वारा नगर में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिए गए है। गुरुवार को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने मोर्चा संभालते हुए खुद स्वच्छता अभियान की कमान संभाली। पालिका अध्यक्ष वर्मा के दिशा निर्देश पर पर्यावरण मित्रों के द्वारा वीर कालू सिंह महरा चौक से लेकर पेट्रोल पंप तक एनएच की बंद पड़ी नालियो को खुलवाया गया साथ-साथ झाड़ी कटान का कार्य भी किया गया। पालिका अध्यक्ष वर्मा ने नगर वासियों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग देने नालियों को सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा न फेंकने गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग देने की अपील की है।

पालिका अध्यक्ष ने कहा पालिका के द्वारा नगर के समस्त वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे। नगर की पेयजल समस्या को देखते हुए जगह-जगह सोलर हैंड पंप स्थापित किए गए हैं तथा जगह-जगह हर वार्ड में सोलर लाइट स्थापित की जा रही है। कहां नगर के विकास के लिए पालिका अपने स्तर से पूरे प्रयास कर रही है।

जरूरी खबरें