Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट का परीक्षा फल घोषित सत प्रतिशत रहा परीक्षा फल।

अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित शानदार रहा परीक्षा परिणाम।

चंपावत:मुख्यमंत्री की जनसभा में फसी रोडवेज बस व सेना का वाहन। यात्री रहे परेशान।

चंपावत:यूपीएससी में 69वीं रैंक अर्जित करने पर अनुज पंत को सीएम धामी ने किया सम्मानित

दून :मसूरी रोड गोली कांड में सीएम धामी सख्त चौकी प्रभारी व आबकारी उप निरीक्षक निलंबित। रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गई थी जान

: लोहाघाट:सांसद अजय टम्टा ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस मैं किया प्रतिभाग    

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 14, 2023
सांसद अजय टम्टा ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस मैं किया प्रतिभाग विभाजन में मारे गए लोगों को किया याद चंपावत जनपद के अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार देर शाम लोहाघाट पहुंचे भाजपा सांसद अजय टम्टा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला लोहाघाट में भव्य स्वागत किया इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता की एवं उनकी समस्याओं को सुना सांसद अजय टम्टा ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा के दिशा निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभाजन के समय मारे गए लोगों की याद में निकालें गए मोन जुलूस में प्रतिभाग किया। सांसद टम्टा ने विभाजन के समय अपनी जान गवाने वाले लाखों बेकसूर लोगों को याद किया सांसद अजय टम्टा ने कहा कि भारत का विभाजन एक विभीषिका के रूप में याद किया जाता है इस दिन लाखों बेकसूर लोगों ने बंटवारे के चलते अपने घरों एवं जिंदगी को खो दिया हम उस दर्द को समझते हुए उन सभी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। वही सांसद टम्टा के द्वारा क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल , नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,निर्मला अधिकारी ,मंजू पांडे, निर्मला पांडे, चंद्रकला मेहरा, सचिन जोशी, नरेंद्र लड़वाल ,सतीश पांडे ,मोहित पाठक ,गिरीश कुमार ,बलवंत गिरी गोपू सामंत , दीपक फर्त्याल , दीपक गहतोड़ी, गोविंद प्रसाद, चंद्रशेखर बगोली सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें