रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र पहुंचे लोहाघाट विधायक अधिकारी सुनी जन समस्याएं जनता का विश्वास मेरी ताकत:विधा0अधिकारी
Laxman Singh Bisht
Thu, Jun 18, 2026
सीमांत क्षेत्र पहुंचे लोहाघाट विधायक अधिकारी सुनी जन समस्याएं जनता का विश्वास मेरी ताकत:विधा0अधिकारी

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज गुरुवार विधानसभा के सीमांत व दूरस्थ क्षेत्र मल्ला खाईकोट, तल्ला खाईकोट, जाख एवं जिंडी पहुंचे। इस दौरान विधायक अधिकारी ने क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की। विधायक अधिकारी ने कहा अपनी जनता के बीच पहुंचकर उनकी भावनाओं और समस्याओं तथा उनकी मुझसे अपेक्षाओं को जानना मेरे लिए सदैव प्रेरणादायक रहा है। कहा क्षेत्र की देवतुल्य जनता का स्नेह, विश्वास एवं सहयोग ही जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषयों को विधायक के सामने रखा गया। विधायक अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को सभी समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के समग्र विकास हेतु आवश्यक प्रयासों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा विधायक अधिकारी का स्वागत किया गया। विधायक अधिकारी ने कहा मेरा संकल्प है कि सीमांत क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचे और जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास को नई गति मिले। उन्होंने सीमांत क्षेत्र की

जनता को धन्यवाद देते हुए कहा आपका विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि चंद बोहरा डा0अमर सिंह कोटियाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे