Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:मेहनत मजदूरी कर मां ने बेटे को सेना में बनाया अफसर बिसुंग के पवन ने पास की सीडीएस परीक्षा 10 महीने की उम्र में उठ गया था पिता का साया 

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 28, 2024
मेहनत मजदूरी कर मां ने बेटे को सेना में बनाया अफसर बिसुंग के पवन ने पास की सीडीएस परीक्षा 10 महीने की उम्र में उठ गया था पिता का साया लोहाघाट के बिसुंग क्षेत्र के भेंटी गांव के बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले पवन मुरारी ने अपनी कठिन मेहनत से सीडीएस परीक्षा पास की पवन की इस शानदार सफलता पर पूरा बिसुंग क्षेत्र खुशी से झूम उठा सभी लोगों ने पवन को शुभकामनाएं दी है मालूम हो पवन का जन्म बिसंग के भेंटी गांव के एक बेहद गरीब ब्राह्मण परिवार में अट्ठाईस फरवरी दो हजार दो को हुआ।इनके पिता स्व.मदन मोहन मुरारी मेहनत मजदूरी करके अपनी आजीविका कमाते थे जब पवन मात्र दस महीने के थे उनके सिर से उनके पिता का साया उठ गया और घर की पूरी जिम्मेदारी इनकी मां सरस्वती देवी,चाचा स्व.श्री प्रकाश चन्द्र मुरारी और दादा त्रिलोचन मुरारी के कंधों में आ गई। पवन ने सरस्वती शिशु मंदिर कर्णकरायत में अपनी प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही अपने भविष्य की झलक दिखला दी थी कि वे भविष्य में सफलता के नये आयाम लिखने वाले है। पवन अपने बड़े भाई रोहित के साथ पढ़ाई में आगे बढ़ते रहे। वहीं उनका बड़ा भाई रोहित भी अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहा है और सफलता उसके कदम चूमने के लिए उसका इंतजार कर रही है। पवन की मां मां मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों को पढ़ाने में जुट गई और मां का पसीना रंग लाने लगा। और पवन का चयन छठी कक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चम्पावत में हो गया और वहीं से उसने बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी की। पवन ने बीएचयू से केमिस्ट्री आनर्स में स्नातक किया। स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही पवन ने सीडीएस की तैयारी शुरू कर दी थी और अपने पिछले प्रयास में उसने एक सौ तैंतीसवां स्थान प्राप्त किया था लेकिन अंतिम सफलता हासिल नहीं कर पाया था।इस बार उसकी मेहनत पर सफलता की स्वर्णिम मुहर लग गई।सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि इस परीक्षा के लिए इस बच्चे ने कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया बल्कि खुद की मेहनत से यह सफलता प्राप्त कर अपनी मां के पसीने की कीमत अदा की पढ़ाई के दौरान पवन सोशल मीडिया से काफी दूर रहे वही पवन की इस शानदार सफलता पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने उन्हें शुभकामनाएं तथा सभी ग्राम वासियों ने ग्राम प्रधान डूंगरी फर्त्याल राजू फर्त्याल के नेतृत्व में पवन वह उनकी माता सरस्वती देवी को सम्मानित किया तथा बधाई दी । और युवाओं को नशे से दूर और पवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर राजू फर्त्याल, हरीश फर्त्याल त्रिभुवन उपध्याय, अशोक फर्त्याल, रोहन बिष्ट , रघुवर मुरारी , अभय फर्त्याल , मनोज फर्त्याल , विपिन फर्त्याल , अमित फर्त्याल , नीरज फर्त्याल आदि लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें