रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
Laxman Singh Bisht
ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।

भक्तों ने रस्सों के सहारे व मां के जयकारों के साथ खड़ी चढ़ाई पर कर मां के रात को पहुंचा झूमाधूरी मंदिर।

हजारों की तादात में पहुंचे भक्तों ने मां का लिया आशीर्वाद मां के जयकारों से गूंजी झूमाधूरी की पहाड़ियां।

विशाल मेले का हुआ आयोजन। लोगों ने की जमकर खरीदारी व्यापारियों के खिले चेहरे।

आज शनिवार को चंपावत जिले के लोहाघाट मे ढोल नगाड़ों के साथ पाटन पाटनी, राईकोट महर व कुंवर गांव मां भगवती व मां महाकाली की भव्य देवी रथ यात्रा निकाली गई। हजारों की तादाद में पहुंचे भक्तों ने मां झूमाधूरी का आशीर्वाद लिया। मां के जयकारों से झूमाधूरी की पहाड़ियां गूंज उठी। भक्तों ने मां के जयकारों के साथ देवी रथों को लगभग 4 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई व पथरीले रास्तों को पार कर मां झूमाधूरी मंदिर पहुंचाया। देवीरथों की मंदिर की परिक्रमा के बाद झूमाधूरी नंदा अष्टमी मेले का समापन हुआ। आज सुबह से ही झूमाधूरी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। सर्वप्रथम पाटन पाटनी के देवीरथ ने खड़ी चढ़ाई को पार कर मंदिर पहुंचकर मंदिर की परिक्रमा की रथ में मां भगवती के रूप में धन सिंह पाटनी व विनय पाटनी सवार थे। जिसके बाद राईकोट महर व कुंवर गांव का देवीरथ ढोल नगाड़ों के साथ पथरीले चढ़ाई भरे रास्ते को पार कर मंदिर पहुंचा। देवी रथ में मां भगवती के रूप में दान सिंह महर व मां महाकाली के रूप में राधिका देवी सवार थी। देव डांगरो ने मेले में पहुंचे भक्तों को आशीर्वाद दिया। जिसके बाद मेला खाल में विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर-दूर क्षेत्र से पहुंचे व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई हुई थी। हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों ने मेले का जमकर आनंद उठाते हुए जमकर खरीदारी की।

व्यापार अच्छा होने के चलते मेले में पहुंचे सभी व्यापारियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। चार दिनी नंदा अष्टमी मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने समस्त सहयोगियों , तीनों गांव के युवाओं, बुजुर्गों व मातृशक्ति व प्रशासन व पुलिस को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा आज मां झूमाधूरी मेले में ऐतिहासिक भीड़ रही। उन्होंने कहा अगले वर्ष मेले को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा। वहीं थानाध्यक्ष लोहाघाट ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने शांति सुरक्षा व्यवस्था को बखूबी संभाला।
विज्ञापन
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।