रिपोर्ट :जगदीश जोशी : लोहाघाट:जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1300 से अधिक लाभान्वित।
Laxman Singh Bisht
Thu, Jan 22, 2026
जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1300 से अधिक लाभान्वित।
डीएम मनीष कुमार के निर्देश में ग्रामीण समस्याओं का त्वरित समाधान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संचालित जनकल्याणकारी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत जनपद चम्पावत के लोहाघाट ब्लॉक के राइकोट महर और बाराकोट ब्लॉक के मल्ला बापरू में आज बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया।न्याय पंचायत कोलीढेक स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राइकोटमहर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की।
शिविर में कुल 1021 नागरिकों ने सहभागिता की, शिविर के दौरान विभिन्न शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया।शिविर के दौरान ने राजस्व (16), ग्राम्य विकास (13), पंचायती राज (53), उद्यान (18), चिकित्सा (284), आयुष एवं होमियोपैथी (222), पशुपालन (73), डेयरी (37), सेवायोजन (26), मत्स्य (06), आपदा (66), श्रम विभाग (06) सहित अन्य विभागों के माध्यम से कुल 913 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त, शिविर में 19 यूसीसी एवं आधार कार्ड से संबंधित प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्यवाही की गई।
शिविर के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए पाटन, पाटनी एवं राइकोट महर क्षेत्रों से प्राप्त पेयजल, सड़क निर्माण, सोलर लाइट, विद्यालय उच्चीकरण तथा शौचालय से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
वहीं अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, ग्राम पंचायत मल्ला बापरू में आयोजित शिविर में 610 लोगों ने सहभागिता की।
इस शिविर में खाद्य पूर्ति (20), राजस्व (43), समाज कल्याण (15), उद्यान (25), कृषि (36), स्वास्थ्य (60), आयुष एवं होमियोपैथी (101), ग्राम्य विकास (32), बाल विकास (38), सेवायोजन (18) सहित विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को लाभान्वित किया गया।साथ ही, 99 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 15 यूसीसी एवं आधार कार्ड संबंधी प्रकरणों पर कार्यवाही की गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत चम्पावत आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा,सुभाष बगौली, सतीश पांडेय तथा मुकेश कलखुडिया, गिरीश कुवर, कैलाश पांडे, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, सचिन जोशी, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य, बहादुर फर्त्याल, दरबान सिंह मेहता, जगदीश बोहरा, टीका सिंह बोहरा, राकेश बोहरा, नारायण फर्त्याल,मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस. खाती, उपजिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहे।