Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधायक ने दो करोड़ की स्मैक पकड़ने के लिए एसपी चंपावत व चंपावत पुलिस को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 15, 2025

नसे के खिलाफ सबको मिलकर लड़ना होगा: विधायक अधिकारी

एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज भी एसपी चंपावत के नेतृत्व में चंपावत पुलिस, एसटीएफ व एसओजी के द्वारा दो करोड रुपए की स्मैक बरामद कर उत्तर प्रदेश के तीन कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। चंपावत पुलिस की कार्यवाही पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने एसपी चंपावत अजय गणपति व चंपावत पुलिस को धन्यवाद दिया। विधायक अधिकारी ने कहा एसपी चंपावत के नेतृत्व में चंपावत पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है ।उन्होंने कहा इस वर्ष भी एसपी चंपावत के नेतृत्व में चंपावत पुलिस के द्वारा 17 करोड रुपए से अधिक के ड्रग्स बरामद किए गए हैं जो सराहनीय है। लोहाघाट विधायक ने कहा ड्रग्स जिले की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। इस मामले को उनके द्वारा कई बार विधानसभा में भी उठाया गया। कहा एसपी चंपावत के नेतृत्व में चंपावत पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है जिसके लिए चंपावत पुलिस बधाई की पात्र है कहा उन्हें पूरी आशा है एसपी चंपावत के नेतृत्व में आगे भी चंपावत पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते रहेगी। उन्होंने कहा नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी तेजी से आते जा रही है जो एक गंभीर विषय है। नशे से लड़ने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।

जरूरी खबरें