Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

: लोहाघाट विधायक अधिकारी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा लधीया घाटी क्षेत्र मे बादल फटने से हुई थी भारी तबाही

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 21, 2024
विधायक अधिकारी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा लधीया घाटी क्षेत्र मे बादल फटने से हुई थी भारी तबाही चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के लधीया घाटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत साल ,माछियाड व चौड़ापिता में पिछले दिनों बादल फटने से भारी तबाही हुई थी आपदा से क्षेत्र में कई पैदल पुलिया ,घराट, रास्ते, पेयजल योजनाएं व खेत खलिहान बह गए थे आपदा में ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचा था आपदा का संज्ञान लेते हुए लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आज आपदा ग्रस्त क्षेत्र मे पहुँचकर मूसलाधार बारिश से हुए नुक़सान का जायज़ा लिया साथ ही आपदा पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। तथा मौके से ही अधिकारियों को जल्द से जल्द आपदा का आकलन कर ग्रामीणों को मुआवजा देने के निर्देश दिए विधायक अधिकारी ने कहा इस दुख की घड़ी में वह अपनी जनता के साथ खड़े हैं उन्होंने कहा जल्द मुख्यमंत्री से भी आपदा के मानको में बदलाव करने की मांग की जाएगी वही ग्रामीणों के द्वारा विधायक अधिकारी को क्षेत्र में हुए भारी नुकसान की जानकारी दी मालूम हो बादल फटने से इन क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी निरीक्षण के बाद विधायक अधिकारी के द्वारा माँ शीला देवी के दर्शन कर माँ से क्षेत्र में सुख शांति की प्रार्थना की गई

जरूरी खबरें