Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधायक अधिकारी ने डूंगरा बोरा में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 14, 2026

लोहाघाट विधायक अधिकारी ने डूंगरा बोरा में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएंलोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी आज अपनी विधानसभा लोहाघाट के सीमावर्ती क्षेत्र डूंगराबोरा पहुंचे। जहा विधायक अधिकारी ने चौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक अधिकारी ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए मौके पर ही संबंधित शिकायतो का निवारण कराया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक अधिकारी का डूंगराबोरा पहुंचने पर जनता ने जोरदार स्वागत किया। विधायक अधिकारी ने कहा मेरे लिए जनता प्रेरणास्रोत है। विधायक अधिकारी ने कहामेरा संकल्प है कि विधानसभा लोहाघाट के प्रत्येक गांव और हर व्यक्ति की समस्या तक पहुँचा जाए और विकास को धरातल पर उतारा जाए। जनसेवा ही मेरा धर्म है और जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ अमर सिंह कोटियाल सहित क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें