रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दर्जा राज्य मंत्री पांडे ने मंगोली में गुलदार के हमले में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से की मुलाकात।
Laxman Singh Bisht
Thu, Nov 20, 2025
दर्जा राज्य मंत्री पांडे ने मंगोली में गुलदार के हमले में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से की मुलाकात।
वन विभाग को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के लिए किया निर्देशित।
आज गुरुवार को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डे ने लोहाघाट क्षेत्र के ग्राम मंगोली के धुरा तोक में गुलदार के हमले से मारे गए भुवन राम के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी तथा वन विभाग के अधिकारियों से वन विभाग के द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे एवं ट्रैप कैमरे की जानकारी ली इस दौरान लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व पूर्व प्रमुख योगेश मेहता मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त पाण्डेय ने दर्जा राज्य मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि गुलदार मादा हो सकती है ।
वन विभाग की टीम मुस्तैद व सजग हैं। जल्द ही गुलदार को पकड़ा जाएगा। कहा वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गस्त कर रही है। साथ ही उन्होंने रेंजर लोहाघाट को मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता देने तथा गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए भी निर्देशित किया।