Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :औषधि विभाग के द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ छापेमारी करने पर मेडिकल स्टोर स्वामियों ने जताई चिंता।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 22, 2025

.औषधि विभाग के द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ छापेमारी करने पर मेडिकल स्टोर स्वामियों ने जताई चिंता। औषधि विभाग के द्वारा आए दिन पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग को साथ लेकर लोहाघाट के मेडिकल स्टोरो में छापामार कार्रवाई करने पर दवा व्यवसाईयों ने नाराजगी जताते हुए चिंता व्यक्त की है ।दवा व्यवसाईयों ने इस छापेमारी से उनकी छवि पर विपरीत प्रभाव पढ़ने की बात कही है। मामले में दवा व्यवसाईयों ने ड्रग एसोसिएशन लोहाघाट के अध्यक्ष हेमचंद्र पुनेठा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती के संचालन में रविवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में संगठन ने कई बिंदुओ पर चर्चा की तथा दबाव व्यवसाईयों की समस्याओं को सुना गया। ड्रग एसोसिएशन अध्यक्ष पुनेठा ने दवा के उचित रखरखाव एवं क्रय विक्रय का विवरण रखने। मन प्रभावित दवा के क्रय विक्रय का उचित रखरखाव के संबंध में दवा व्यवसाईयों को अवगत कराया गया। दवा की दुकानों में कैमरे वह लाइसेंस की सुस्पष्ठा सुनिश्चित करने को कहा गया। दवा व्यवसाईयों ने कहा आए दिन औषधि विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन को साथ लेकर छापे मार कार्रवाई की जा रही है जिससे दवा व्यवसाईयों की व्यक्तिगत छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में दवा व्यवसाईयों ने नाराजगी जताते हुए चिंता व्यक्त की ।दवा व्यवसाईयों ने कहा औषधि विभाग को सभी दवा व्यवसाईयों के द्वारा जांच में पूर्ण सहयोग किया जाएगा और उन्हें आशा है विभाग भी औषधि विक्रेताओं के हितों की रक्षा हेतु कदम उठाएगा ।कहा दवा व्यवसाई विभाग का हर प्रकार से सहयोग करते हैं। बैठक में दीप राय, सुंदर गिरी ,आलोक जोशी ,रवि फर्त्याल, बी सी विश्वास, संदीप सग्टा ,नरेश कनौजिया, अमित बगोली, नितिन महरा आदि दवा व्यवसाई मौजूद रहे।

जरूरी खबरें