Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में 30 अप्रैल को सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 15, 2025

मानेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन30 अप्रैल अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर लोहाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध मानेश्वर महादेव मंदिर में मठाधीश स्वामी धर्मराजानंद पुरी महाराज के दिशा निर्देश पर सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन किया जा रहा है मठाधीश स्वामी धर्मराजा नंदपुरी महाराज ने समस्त क्षेत्र वासियों से सुअवसर का लाभ उठाने की अपील की है।कहा जनेऊ संस्कार का पूरा प्रबंध व खर्च पूजन सामग्री, कपड़े ,आचार्य दक्षिणा , भंडारे आदि की व्यवस्था महादेव के आशीर्वाद से महादेव के दरबार(मंदिर) की ओर से की जाएगी। कहा आराध्य देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ के पावन धाम मानेश्वर महादेव में सामूहिक जनेऊ संस्कार समारोह का 30 अप्रैल को आयोजन होगा। बताया इच्छुक श्रद्धालु 25 अप्रैल तक अपना नाम पता और फोन नंबर मंदिर में नोट करवा ले।आयोजन में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन बोहरा के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

नोट :पूजन सामग्री, कपड़े, आचार्य दक्षिणा,भण्डारे आदि की व्यवस्था मंदिर द्वारा की जाएगी।

जरूरी खबरें