Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रोडवेज कर्मचारी यूनियन के निर्विरोध शाखा अध्यक्ष बने महिपाल।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 26, 2025

डिपो में स्पेयर पार्ट्स व बसों की भारी कमी लोहाघाट में आज रोडवेज कर्मचारी यूनियन के लोहाघाट डिपो शाखा के चुनाव यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी के निर्देश पर संपन्न किए गए ।चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा की देखरेख में हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिसमें महिपाल सिंह को सर्व समिति से निर्विरोध शाखा अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रभारी मिश्रा ने बताया सभी पदाधिकारियो का निर्विरोध रूप से चयन किया गया है । नवनिर्वाचित अध्यक्ष महिपाल सिंह व चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा ने बताया यूनियन हमेशा कर्मचारी हितों व परिवहन निगम के हित के लिए कार्य करेगी ।कहा कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे है पर सरकार के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। कहा यूनियन कर्मचारियों की नियमितीकरण की लड़ाई लड़ेगी ।बताया आज लोहाघाट डिपो में बसों के स्पेयर पार्ट्स व बसो की काफी कमी है जिस कारण डिपो की आय प्रभावित होने के साथ-साथ जनता को भी काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि बसे बीच रास्ते में खराब हो रही है। कहा डिपो में पर्याप्त स्पेयर पार्ट्स व नई बसों की मांग यूनियन के माध्यम से शासन प्रशासन व उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी ।सभी रोडवेज कर्मियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी।

देखें नवनिर्वाचित पदाधिकारी की सूची।

जरूरी खबरें