Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डुंगराबोरा सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच शुरू दो की हुई थी मौत।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 15, 2025

डुंगराबोरा सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच शुरू दो की हुई थी मौत।04 नवंबर 2025 को लोहाघाट ब्लॉक के रौसाल – डुंगराबोरा मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UK 03 TA 2479 के अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें वाहन सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हुआ।दुर्घटना के कारणों, परिस्थितियों एवं संभावित उत्तरदायित्वों की गहन एवं निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करने हेतु जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार द्वारा उप जिलाधिकारी, लोहाघाट को जाँच अधिकारी नामित किया गया है। जाँच अधिकारी द्वारा उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जाँच प्रारंभ की जा चुकी है।सभी संबंधित एवं असंबंधित व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि यदि उनके पास घटना से संबंधित कोई तथ्यात्मक जानकारी, साक्ष्य अथवा महत्वपूर्ण सुझाव हों, तो वे 18 नवंबर 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे के मध्य अपनी जानकारी मौखिक या लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय/कार्यालय, लोहाघाट में जाँच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना विवरण उपलब्ध करा सकते हैं।उप जिलाधिकारी, लोहाघाट ने सभी नागरिकों से अपील की है कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विस्तृत जाँच सुनिश्चित करने हेतु यथासंभव सहयोग प्रदान करें।

जरूरी खबरें