Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लोहावती नदी का जल्द होगा संरक्षण डीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 23, 2026

लोहावती नदी का जल्द होगा संरक्षण डीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश।

लोहावती को पुराने स्वरूप में लौटाना होगी प्राथमिकता : डीएम जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आज शुक्रवार को लोहाघाट के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के समीप बहने वाली लोहावती नदी के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर क्षेत्र में एफएसटीपी प्लान से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, जिससे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल सके। डीएम ने कहा लोहावती को फिर से उसके पुराने स्वरूप में लाया जाएगा।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, पंडित अनिल जोशी, दीपक गोस्वामी, सहित अन्य उपस्थित रहे। उन्होंने जिलाधिकारी की पहल का स्वागत किया।

जरूरी खबरें