Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जल संस्थान कार्यालय को लोहाघाट नगर में संचालित करने की लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने उठाई मांग।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 25, 2025

जल संस्थान कार्यालय में दिया ज्ञापन।

बिल जमा करने दो किलोमीटर की जनता को लगानी पड़ती है दौड़।

मांग पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी।लोहाघाट।जल संस्थान विभाग के द्वारा अपना कार्यालय लोहाघाट नगर से लगभग दो किलोमीटर दूर चांदमारी में खोला गया है। जिस कारण पानी का बिल जमा करने वह जल संस्थान से संबंधित अन्य कार्यों के लिए नगर वासियों को दो किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है। बिल जमा करने के लिए बुजुर्गों व महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।नगरवासी लंबे समय से जल संस्थान के अधिकारियों से कार्यालय को नगर में संचालित करने की मांग कर रहे हैं पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिस कारण नगर की जनता में जल संस्थान के खिलाफ काफी आक्रोश है। मामले को लेकर आज सोमवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय जाकर कार्यालय को लोहाघाट नगर में संचालित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया ।साथ ही चेतावनी दी अगर मांगे नहीं मानी गई तो समिति नगर वासियों को लेकर आंदोलन करेगी। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा सबसे ज्यादा उपभोक्ता नगर में रहते हैं और जल संस्थान ने दो किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में कार्यालय खोला है जिस कारण लंबे समय से जनता परेशान है । कहा अगर मांग नहीं मानी जाती है तो समिति आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी ।वही नगर की जनता ने समिति की मांग को उचित बताया है जल संस्थान से कार्यालय को नगर में संचालित करने की मांग की। ज्ञापन देने में राजकिशोर शाह, ओंकार धोनी ,अजय गोरखा ,लोकेश पांडे ,गोपाल कनौजिया ,रमेश सिंह बिष्ट , भुवन मेहता ,दीपक शाह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें