रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी,बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोहाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली।क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में सोमवार शाम को लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा पुल्ला रोड, लोहाघाट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 96 पाउच टेट्रा मार्का माल्टा देशी अवैध शराब के साथ अजय मेहता पुत्र भगवान सिंह, निवासी पुल्ला रोड, थाना लोहाघाट को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी से 96 पाउच टेट्रा मार्का माल्टा देशी अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट में धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।पुलिस टीम में जितेंद्र सिंह, अपर उप निरीक्षक, संजय जोशी, अपर उप निरीक्षक,कांस्टेबल पवन भट्ट
,कांस्टेबल हरजीत,कांस्टेबल गोताखोर गगन शामिल रहे। थानाध्यक्ष लोहाघाट ओमप्रकाश ने बताया नशे के खिलाफ लोहाघाट पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन