रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन
Laxman Singh Bisht
Sat, Jul 25, 2026
27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ।

ढोल नगाड़ों के साथ निकली महिलाओं की कलश यात्रा।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और रंगारंग कार्यक्रमों का होगा आयोजन।

29 जुलाई को निकलेंगी देवी रथ यात्राएं व विशाल मेले का होगा आयोजन।

चंपावत जिले के लोहाघाट के प्रसिद्ध देवीधार महोत्सव का आज शनिवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा शुभारंभ किया गया। देवीधार मेला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता तथा शिक्षक नरेश चंद्र राय के संचालन में हुए कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के द्वारा हनुमान मंदिर तथा देवीधार मंदिर की परिक्रमा की गई। शुभारंभ अवसर पर लोहाघाट विधायक के द्वारा अपने संबोधन में मेला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता सहित कमेटी के सदस्यों व सहयोगियों को शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

विधायक ने कहा इस प्रकार के महोत्सव हमारी संस्कृति को बचाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते है कहां मां भगवती समस्त क्षेत्र वासियों व प्रदेश पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। विधायक ने कहा जिस प्रकार से कमेटी नशा मुक्त महोत्सव का शानदार आयोजन करती है यह काबिले तारीफ है इस दौरान मेला कमेटी के द्वारा लोहाघाट विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने जानकारी देते हुए बताया 5 दिनी महोत्सव में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताएं पौधारोपण व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

तथा विभिन्न सांस्कृतिक दलों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने कहा महोत्सव पूर्ण रूप से नशा मुक्त होगा। अध्यक्ष मेहता ने बताया 29 जुलाई को कलीगांव ,राय नगर चौड़ी और डेंसली से भव्य देवी रथ यात्राएं निकाली जाएंगी तथा विशाल में मेले का आयोजन किया जाएगा उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा आज जनता व सहयोगियों के सहयोग से ही देवीधार महोत्सव विशाल व भव्य रूप ले चुका है। जिसके लिए वह समस्त क्षेत्रीय जनता व सहयोगियों को धन्यवाद देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक अधिकारी के द्वारा लोक गायिका हेमा बिष्ट के भजन एल्बम का भी विमोचन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। तो वहीं पिथौरागढ़ से आए भीमराम और पार्टी के छोलिया कलाकारों के द्वारा छोलिया नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसकी दर्शकों के द्वारा काफी सराहना की गई। मालूम मेला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व कमेटी सदस्यों के सहयोग से आज देवीधार महोत्सव विशाल वह भव्य रूप ले चुका है।

देवीधार मेले में हजारों लोग शिरकत करते हैं। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा, नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, प्रदीप देव सहित प्रहलाद सिंह मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष शेखर गोरखा, कोषाध्यक्ष कैलाश मेहता, ऊपर कोषाध्यक्ष नीरज देउपा, सचिन रमेश सिंह बिष्ट व राकेश सिंह मेहता, महासचिव प्रकाश चंद्र राय, ग्राम प्रधान राकेश सिंह,पूर्व प्रधान जितेंद्र राय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।






