रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
Laxman Singh Bisht
सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ।
मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित

उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत नेपाल सीमा से जुड़े राजकीय इंटर कॉलेज मडलक में नवीन सामुदायिक लाइब्रेरी का भाजपा नेता मोहित पाठक ने पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मोहित पाठक ने सीमांत डूंगरालेटी हाईस्कूल एवं मडलक इंटर कॉलेज के विद्यालय में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान में रहे मेधावी छात्र छात्राओं तथा मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चयनित छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।विद्यालय के मेधावी छात्र इंटर की परीक्षा मे चंपावत जनपद में छठे स्थान एवं राज्य की मैरिट में 25 वें स्थान पर रहे 92% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनहार छात्र धीरज चंद के पिता तथा डूंगरालेटी निवासी देवी चंद के पिताजी को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मोहित पाठक के द्वारा विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष ललित पंत सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज प्रसाद , विद्वान शिक्षक विनोद धौनी , चंद्रशेखर पाण्डेय , श्रीमती संगीता सिंह सहित सभी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, को भी सम्मानित किया। मोहित पाठक को विद्यालय परिवार के द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए सभी छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया, इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी द्वारा सीमांत क्षेत्र में लाइब्रेरी, मडलक इंटर कॉलेज में कक्षा कक्षों के निर्माण हेतु 1 करोड़ की धनराशी, सीमांत डूंगरालेटी के छात्र छात्राओं के लिए वाहन सुविधा एवं डूंगरलेटी हाईस्कूल को इंटर स्तर पर उच्चीकृत करने के सहित क्षेत्र को अनेकों सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और मां जगदम्बा भगवती, मां गौरा देवी, गंगेश्वर बाबा, नागार्जुन बाबा से मुख्यमंत्री के अखंड दीर्घायु जीवन की कामना की।। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान युगल किशोर धौनी, भगत सिंह अधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में शामिल समस्त लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश