रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:.वैली क्रिएशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन ऐपण प्रतियोगिता की विजेता बनी अल्मोड़ा की कुंजिका
Laxman Singh Bisht
Thu, Sep 18, 2025
.वैली क्रिएशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन ऐपण प्रतियोगिता की विजेता बनी अल्मोड़ा की कुंजिका
कुमाऊं के 64 ऐपण कलाकारों ने किया प्रतिभाग
लोहाघाट की वैली क्रिएशन की अध्यक्ष नेहा मुरारी के दिशा निर्देश में आयोजित कुमाऊं मंडल स्तरीय ग्यारह दिवसीय ऑनलाइन ऐपण प्रतियोगिता की विजेता बनी अल्मोड़ा की कुंजिका वर्मा। वैली क्रिएशन की अध्यक्ष नेहा मुरारी ने वैली क्रिएशन की ओर से कुंजिका वर्मा को शुभकामनाएं दी ।कहा कुमाऊं की धरोहर को संजोने और पारंपरिक लोक कला जीवंत करने का जो कार्य कर रही है उस पर निरंतर प्रगति करें। नेहा मुरारी ने कहा कुंजिका नेइस कला को अपने घरों की दीवारों और फर्श तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि पिछौड़े (दुपट्टे), कपड़े और अन्य सामानों पर भी इसका उपयोग किया है ।जिससे लोग अब अपने घरों को सजाने के लिए ऐपण कला को अपना रहे हैं, जिससे पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। नेहा ने बताया प्रतियोगिता में कुमाऊं क्षेत्र के 64 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। कहा इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हमारी लोककला को बढ़ावा देने और इस कला का जो संरक्षण कर रहे है उन्हें प्रोत्साहन मिले और ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें आगे आए। नेहा ने कहा खुशी की बात ये है कि प्राचीन समय में घरों में ऐपण बनाने का काम महिलाएं करती थी लेकिन आज के समय में पुरुष भी अपनी संस्कृति को आगे ले जाने में भागीदारी दे रहे है। कहां प्रतियोगिता में 3 युवक प्रतिभागीयों ने भी प्रतिभाग किया और वो अपने स्तर से अपने क्षेत्र में में अच्छा कार्य कर रहे है। नेहा मुरारी ने बताया प्रतियोगिता की जो रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई थी उससे जरूरतमंद जो ऐपण बनाने की शुरुआत कर रहे है उन्हें आगे बढ़ाने में खर्च की जाएगी। नेहा ने कहा प्रतियोगिता में शामिल सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक एपन बनाए थे जिसके लिए सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं। कहा आगे भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाते रहेगी। प्रतियोगिता की विजेता कुंजिका वर्मा को सस्था की ओर से ₹5000 की इनामी धनराशि दी गई।