रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :भूस्खलन से खतरे की जद में आया रा0उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खीड़ी पोखरी।
Laxman Singh Bisht
भूस्खलन से खतरे की जद में आया रा0उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खीड़ी पोखरी।
खंड शिक्षा अधिकारी के विद्यालय प्रबंधन को सतर्कता बरतने के निर्देश।
विद्यालय तक पहुंचे बोल्डर।
लोहाघाट पंचेश्वर सड़क में कल 19 अगस्त को खीड़ी पोखरी के पास सड़क के ऊपर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया भूस्खलन की चपेट में आने से कुछ वाहन भी बाल बाल बच गए। भूस्खलन में पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े बोल्डर सड़क के नीचे रा0 उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खीड़ी पोखरी तक पहुंच गए। गनीमत्र रही भूस्खलन के समय विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी।खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने बताया विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋचा राय के द्वारा उन्हें भूस्खलन व विद्यालय भवन को हो रहे खतरे की सूचना दी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया पहाड़ी से गिरे हुए बोल्डर विद्यालय तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा उनके द्वारा प्रधानाचार्य को छात्र-छात्राओं व अध्यापकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए पठन-पाठन कार्य करने के निर्देश दिए हैं तथा खतरा होने की स्थिति में विद्यालय से दूर सुरक्षित स्थानों में जाने को कहा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा अध्यापकों व छात्र-छात्राओं की सुरक्षा अत्यधिक महत्वपूर्ण है। मामले में दोबारा भूस्खलन होने की स्थिति में विद्यालय भवन को खतरा बना हुआ है।
लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के निर्देश पर सड़क से मलवा हटा कर यातायात को सुचारु किया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज