Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :धूमधाम से मनाया गया कारगिल शौर्य दिवस। शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 26, 2025

लोहाघाट मे धूमधाम से मनाया गया कारगिल शौर्य दिवस। शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि। लोहाघाट में आज 26 वें कारगिल शौर्य दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। पूर्व सैनिक लीग संगठन जिलाध्यक्ष कैप्टन आर एस देव की अध्यक्षता में हुए शहीद स्मारक में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे व ए एसआई गोपाल सनवाल के द्वारा तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व वीर नारियों मौजूद रही। कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मोन रखा गया। तथा शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए गए। सभी अतिथियों ने कहा कारगिल विजय भारतीय सेना के जवानों की शौर्य गाथा है विषम परिस्थितियों में हमारे जांबाज सैनिकों ने इस युद्ध को जीता और पाकिस्तान के दांत खट्टे किए 500 से अधिक सैनिकों ने अपनी शहादत दी तथा कई सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए। जांबाज सैनिकों ने देश के लिए जान दे दीलेकिन तिरंगे को झुकने नहीं दिया। श्रद्धांजलि के बाद शहीद स्मारक से लेकर सैनिक विश्राम ग्रह तक विजय जुलूस निकाला गया। सैनिक विश्राम ग्रह में हुए कार्यक्रम में वीर नारियों व जांबाज पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। वही कारगिल युद्ध में शामिल कैप्टन एन 0के0 पुनेठा ने अपने युद्ध के अनुभव साझा किए कहा यह युद्ध दुनिया के सबसे कठिन युद्ध में एक था जिसे हमारी भारतीय सेना के जाबाजों ने अपनी बहादुरी से जीता। कार्यक्रम में कैप्टन रघुवीर, कैप्टन उत्तम सिंह देऊ, सूबेदार ललित सिंह अधिकारी, चंद्र शेखर बगोली, हयात सिंह रावत, गंगा दत्त चौबे, मयंक ओली सहित कई पूर्व सैनिक को वीर नारिया मौजूद रही।

जरूरी खबरें