रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष रमेश देव ने शिक्षको की पदोन्नति न होने पर जताई नाराजगी
Laxman Singh Bisht
वर्षों की सेवा के बाद एक ही पद से सेवानिवृत हो रहे हैं शिक्षक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
मुख्यमंत्री को भेजा पत्र । मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी।
चंपावत जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष रमेश देव ने कहा कि शिक्षकों को लंबी सेवा यानी 34 , 35व 36 वर्षों की सेवा करने के बाद भी एक ही पदोन्नति पाकर सेवानिवृत्ति होना पड़ रहा है। साथ ही कई शिक्षक तो बिना पदोन्नति का लाभ लिए ही सेवानिवृत हो रहे हैं । जबकि कार्मिक सेवा नियमावली में किसी भी कार्मिक को कम से कम तीन पदोन्नति अनिवार्य रूप से किए जाने की व्यवस्था है। लेकिन शिक्षकों के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी हो रही है । देव ने शिक्षा मंत्री के उस बयान का ध्यान इस और दिलाते हुए कहा कि माध्यमिक स्तर के मामले मान सकते हैं कोर्ट में विचाराधीन है ।परंतु बेसिक संवर्ग के तो पदोन्नति से संबंधित कोई भी याचिका कोर्ट में लंबित नहीं है ।लिहाजा बेसिक संवर्ग के पात्र सभी शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया जाना चाहिए । जिलाध्यक्ष रमेश देव ने बताया कि इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री को भी फैक्स के माध्यम से भेज दिया गया है ।देव ने यह भी कहा कि यदि समय रहते पात्र शिक्षकों की सभी रिक्त प्राथमिक विद्यालय, प्रधानाध्यापक जूनियर हाई स्कूल ,सहायक अध्यापक एवं जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक के सभी पदों पर पदोन्नति नहीं की गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश