रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जू 0हा0 शिक्षक संघ अध्यक्ष ने शिक्षा निदेशक से मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
Laxman Singh Bisht
Sun, Feb 22, 2026
जू 0हा0 शिक्षक संघ अध्यक्ष ने शिक्षा निदेशक से मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जिले में घटना को लेकर शिक्षक व कर्मचारियों में भारी आक्रोश।

लोहाघाट । देहरादून में शिक्षा निदेशक से हुई मारपीट पर चंपावत जिले में भी शिक्षकों व कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है।चंपावत जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रमेश देव ने शिक्षा निदेशक अजय नौटियाल के साथ मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की है । देव ने कहा शिक्षा विभाग के शीर्ष पद पर बैठे अधिकारी पर उनके कार्यालय पर ही इस तरह का हमला न केवल निंदा के लायक है बल्कि पूरे शिक्षक समाज के लिए चिंता का विषय है। देव ने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों को यथाशीघ्र गिरफ्तार किया जाए साथ ही उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का कोई दुस्साहस न कर सके। देव ने कहा कि जहां एक और गृह परीक्षाएं बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के मुखिया पर इस तरह का कायराना हमला बहुत ही निंदनीय है। देव ने कहा कि जिस अवधारणा के साथ उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ उसे आज पूरी तरह भुला दिया गया है राज्य निर्माण के 25 वर्ष बाद भी छोटे से प्रदेश में शिक्षा विभाग का ढांचा तक नहीं बन पाया है। प्रदेश में कई उप शिक्षा अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य के पद रिक्त चल रहे हैं ।वहीं दूसरी ओर प्रदेश के सैकड़ो प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद होते जा रहे हैं इस और किसी का ध्यान न जाकर शिक्षा विभाग के मुखिया निदेशक पर उनके कार्यालय में जाकर मारपीट की जा रही है। जबकि उनको इसी 28 फरवरी को सेवानिवृत्ति होना है। देव ने कहा घटना में शामिल सभी लोगों के ऊपर यथाशीघ्र कानूनी कार्रवाई व गिरफ्तारी की जाए अन्यथा की स्थिति में प्रदेश के लाखों शिक्षक कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।