Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:सिंचाई विभाग ने 58 नोकाओ के लाइसेंस किए रिन्यू नौका संचालकों को नौकायन के नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, May 15, 2024
सिंचाई विभाग ने 58 नोकाओ के लाइसेंस किए रिन्यू नौका संचालकों को नौकायन के नियमों का पालन करने के दिए निर्देश लोहाघाट की कोली ढेक झील में नौकाओ का संचालन कर आजीविका चलाने वाले नौका संचालकों की 58 नौकाओं का सिंचाई विभाग के द्वारा एक वर्ष के लिए नौकायन का लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया है साथ ही विभाग के द्वारा नौका संचालकों को नौकायन के नियमों का पालन करने के कड़े निर्देश भी दिए हैं नौका संचालक संघ अध्यक्ष प्रकाश ढेक ने बताया झील में आठ नौकाएं 2 सीटर तथा 50 नौकाए 4 सीटर संचालित की जा रही है विभाग द्वारा दो सीटर नौका का ₹1500 प्रति नौका तथा चार सीटर नौका का ₹3000 प्रति नौका के हिसाब से लाइसेंस शुल्क लिया गया है जिसकी अवधि एक वर्ष के लिए है उन्होंने बताया सभी नौका संचालक विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत नौकाओ का संचालन करते हैं उन्होंने बताया झील में इस समय 58 नोकाए संचालित की जा रही है वही अध्यक्ष प्रकाश ढेक ने बताया डीएम चंपावत के निर्देश पर नौका संचालकों ने नौकायन के किराए में कमी की है उन्होंने बताया पहले टू सीटर नौकाओं का किराया ₹300 लिया जाता था अब उसे घटकर ₹200 कर दिया है [caption id="attachment_19128" align="alignnone" width="300"] वहीं चार सीटर नौका का किराया पहले ₹500 लिया जाता था अब जिसे ₹100 घटाकर ₹400 कर दिया गया है मालूम हो कोली ढेक झील में दूर-दूर क्षेत्र से आने वाले पर्यटक नौकायन का आनंद उठाते हैं झील से क्षेत्र के लगभग 50 युवाओं को रोजगार मिला हुआ है हालांकि सिंचाई विभाग के द्वारा नौका संचालकों से शुल्क तो लिया जाता है लेकिन अभी तक ना तो सिंचाई विभाग और ना ही पर्यटन विभाग और ना ही प्रशासन के द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है यहां तक कि पर्यटकों को झील में शौचालय व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं कराई गई है जिस कारण पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है खासकर महिला पर्यटकों को[/caption]

जरूरी खबरें