Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सुई पऊ गाँव में इंटरलॉक सड़क का कार्य शुरू, विधायक ने रिबन काटकर किया उद्घाटन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 30, 2026

सुई पऊ गाँव में इंटरलॉक सड़क का कार्य शुरू, विधायक ने रिबन काटकर किया उद्घाटन।

ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी को दिया धन्यवाद।लोहाघाट के सुई पऊ गाँव में इंटरलॉक टाइल सड़क निर्माण कार्य का आज शुक्रवार को शुभारंभ हो गया है। यह कार्य जिला योजना के अंतर्गत विधायक अधिकारी के प्रयासों से कराया जा रहा है। जिसका उद्घाटन लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा आज रिबन काटकर किया गया। विधायक के द्वारा ग्रामीणों को बधाइयां दी गई।इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य में युवा कांग्रेस नेता व एनएसयूआई अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष मंटू ओली की भूमिका अहम रही। उनके प्रयासों से गाँव वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने में सहायता मिली।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश ओली, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि हिमांशु ओली, पीसीसी सदस्य शंकर सिंह बोहरा, हरिश चतुर्वेदी, नवीन ओली, मयंक ओली, नवल चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी लोगों एवं ग्रामीणों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा और पलायन में कमी आएगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से सुई पऊ गाँव में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

जरूरी खबरें