Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : लोक कल्याण मेंले का आयोजन रेहड़ी पटरी व्यापारियों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 21, 2025

लोहाघाट लोक कल्याण मेंले का आयोजन रेहड़ी पटरी व्यापारियों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

रेहड़ी पटरी वाले दे अपने व्यवसाय को नई उड़ान पीएम सुनिधि से मिल रहा सम्मान।लोहाघाट नगर पालिका सभागार में आज शनिवार को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों , बैंकों के अधिकारी के अलावा नगर के रेहड़ी पटरी व्यापारी व छोटे व्यापारी शामिल हुए ।कार्यक्रम में सिटी मैनेजर महेश चौहान के द्वारा छोटे व्यापारियों को सरकार के द्वारा छोटे व्यापारियों के हितों में चलाई गई पीएम किसान सुनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई ।उन्होंने कहा पीएम सुनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को 15 से 50 हजार रुपए तक का ऋण दिया जा रहा है ताकि वह अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा पाए। इसके अलावा विभिन्न बैंकों से आए प्रतिनिधियों के द्वारा छोटे व्यापारियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से ऋण लेने की जानकारी दी गई ।उरेडा के द्वारा पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी तथा खाद्य पूर्ति अधिकारी चंद्रकला चतुर्वेदी ने विभिन्न खाद्यान्न योजनाओं की जानकारी छोटे व्यापारियों को दी।

पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा सरकार के द्वारा छोटे व्यापारियों के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं उन्होंने सभी व्यापारियों से योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को आगे बढ़ाने की अपील की ।वहीं अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के द्वारा छोटे व्यापारियों को विभिन्न सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। व्यापारियों ने लोक कल्याण मेले से मिली जानकारी को अति महत्वपूर्ण बताया कहा सरकार छोटे व्यापारियों के हितों के लिए बेहतर कार्य कर रही है। इस दौरान प्रकाश उप्रेती, प्रमोद महर सहित कई व्यापारी मौजूद है।

जरूरी खबरें