रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई व एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना। एक दूसरे पर लगाए आरोप
Laxman Singh Bisht
महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई व एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना।

एक दूसरे पर लगाया आरोप पुलिस के पहरे पर चल रहा है धरना।

लोहाघाट।चंपावत जिले के सबसे बड़े लोहाघाट महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी व एनएसयूआई छात्र संगठन अनिश्चितकालीन धरने में बैठ गए। जहां एनएसयूआई ने एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष आयुष गोस्वामी के नेतृत्व में कॉलेज गेट पर धरना शुरू किया है तो वही एबीवीपी ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति के पास अपना तंबू गाड़ा है। दोनों छात्र संगठनों के एक साथ आंदोलन को देखते हुए शांति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष अशोक कुमार दलबल सहित लोहाघाट महाविद्यालय पहुंचे। एनएसयूआई छात्र नेताओं का कहना है उनका आज से आंदोलन प्रस्तावित था जिसे देखकर एबीवीपी के द्वारा भी अपना आंदोलन शुरू किया गया है

।उन्होंने कहा 10 साल से छात्र संघ में एबीवीपी का कब्जा है पर उसके बावजूद भी महाविद्यालय की समस्याएं जैसे की तैसी बनी हुई है। एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष आयुष गोस्वामी ने कहा महाविद्यालय प्रशासन महाविद्यालय की लैब में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए, महाविद्यालय में लाइब्रेरियन की तैनाती हो छात्र-छात्राओं के लिए बस सुविधा उपलब्ध की जाए। उन्होंने कहा जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय में हिस्ट्री सहित कई विषयों में एमए की शिक्षा उपलब्ध नहीं है तथा शिक्षकों को भी भारी कमी है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर छात्र छात्रों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो एनएसयूआई का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा एबीवीपी छात्र-छात्राओं को गुमराह कर रहा है। तो वहीं धरने पर बैठे एबीवीपी छात्र नेताओं ने कहा एनएसयूआई बरसाती मेंढक की तरह सामने आती है उनका छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय की समस्या से कुछ भी लेना-देना नहीं है। कहा एबीवीपी ने पिछले वर्ष भी महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर रात दिन का आंदोलन किया था जिनमें से कई समस्याओं का समाधान हुआ है। कहा आज भी अब एबीवीपी छात्र-छात्राओं की समस्या के लिए गंभीर है। कहा कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र छात्रों की मार्कशीट को ठीक करने, महाविद्यालय की लैब में बेहतर उपकरण देने व अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की जा चुकी है पर कोई समाधान नहीं हुआ उन्होंने कहा अब एबीवीपी मांग पूरी न होने तक अनिश्चित कालीन आंदोलन करता रहेगा अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। वही दोनों छात्र संगठनों ने एक दूसरे पर आंदोलन को लेकर आरोप लगाए हैं।

फिलहाल दोनों छात्र संगठन अनिश्चितकालीन धरने में डटे हैं। आंदोलन में एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष आयुष गोस्वामी ,प्रियांशु बोरा ,मनोज जोशी ,हिमांशु पंत ,सुरभि मेहता, नीरज बोरा ,सक्षम अधिकारी, अजय बिष्ट, शिखा विश्वकर्मा, भरत बोरा, राहुल आदि मौजूद रहे। तो वही एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतिक ढेक ,छात्र संघ अध्यक्ष शिखर वर्मा ,कोषाध्यक्ष राहुल सिंह बिष्ट ,करण देवपा ,शुभम सिंह ,आयुष कराययत अभिषेक गहतोड़ी, हिमानी , दिया चौधरी ,प्रकृति मोहित जोशी, यश , अनुज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।