Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 17, 2026

खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू।

बहुउद्देशीय भवन व स्मृति पटल के लिए जारी की गई 20 लाख की धन राशि अन्यत्र कर दी गई स्थानांतरित।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की मूर्ति में माल्यार्पण से इंदिरा पार्क में धरने का हुआ आगाज।

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मभूमि खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए आज शुक्रवार से जनकांडे जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने खेतीखान के इंदिरा पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्ति में माल्यार्पण कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा व क्षेत्र वासियों ने कहा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती खेतीखान में बनने वाले स्मृति स्थल के लिए आवंटित धनराशि 20 लाख रुपए प्रशासन के द्वारा बिना किसी सूचना के अन्यत्र स्थानांतरित कर दी गई है जो सरासर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है। उन्होंने कहा प्रशासन की इस कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों में काफी गहरा आक्रोश फैल गया है। महरा ने बताया प्रशासनिक अधिकारियों व संबंधित विभाग से इस बात की जानकारी ली गई तो उनके द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया कि आखिर इस धनराशि को अन्य जगह क्यों स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा जब तक ग्राम सभा गोशनी ओली गांव में स्वीकृत बहुउद्देशीय भवन व स्मृति स्थल की स्वीकृत धनराशि वापस नहीं की जाती है तब तक अनिश्चितकालीन धरना इंदिरा पार्क में जारी रहेगा। जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र वासियों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करते हुए स्वीकृत धनराशि को वापस करने तथा स्मृति स्थल का निर्माण कार्य करने की मांग की है। मामले में जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा ने कहा अगर क्षेत्र वासियों की मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की रहेगी। अशोक महरा ने कहा एक जन प्रतिनिधि होने के नाते जनता उनसे जवाब मांग रही है तथा क्षेत्र में मेरे खिलाफ नाराजगी पैदा हो रही है। धरना देने में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोसनी आलोक वर्मा ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बांजगांव राजू देवपा, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकांत ओली,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन देवपा, उप प्रधान अनुज बोहरा ,गोपाल मनराल ,नवीन बोरा ,रमेश चंद्र ओली,दिनेश ओली ,तेज सिंह बोरा, लालमणि, मोहन ओली सहित बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रही और सभी ने एक स्वर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान की रक्षा हेतु अपना पूरा समर्थन दिया है। कहा खेतीखान क्षेत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

जरूरी खबरें