रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :बन विभाग ने बचाई घायल बाज की जान। कोली ढेक क्षेत्र में पड़ा था घायल।
Laxman Singh Bisht
बन विभाग ने बचाई घायल बाज की जान। कोली ढेक क्षेत्र में पड़ा था घायल।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की त्वरित कार्यवाही। आसमान के राजा की बची जान।

लोहाघाट ( चंपावत)।वन विभाग लोहाघाट के द्वारा ग्रामीणों की सूचना पर की गई तत्काल कार्रवाई के चलते एक दुर्लभ प्रजाति के घायल बाज की जान बच गई। शुक्रवार को लोहाघाट के कोली ढेक क्षेत्र में एक घायल बाज ग्रामीणों को नजर आया। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई सूचना पर लोहाघाट रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बन कर्मियों को तत्काल घायल बाज के उपचार करने के निर्देश दिए। रेंजर लोहाघाट के निर्देश पर वन बीट अधिकारी हिमांशु ढेक और रोहित मेहता मौके पर पहुंचे जहां उन्हें आसमान का यह राजा घायल अवस्था में पड़ा मिला।

दोनों वन अधिकारियों के द्वारा घायल बाज का रेस्क्यू कर लोहाघाट के पशु चिकित्सालय लाया गया जहा पशु चिकित्सक डॉ0 जे0पी यादव व पशु चिकित्सक डॉक्टर जनक चंद के द्वारा घायल बाज का बेहतर उपचार किया गया। डॉ 0जे0पी0 यादव ने बताया घायल बाज की स्थिति खतरे से बाहर है उनके द्वारा बनकर्मों को बात की देखभाल के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा तीन से चार दिन में आसमान का यह राजा एक बार फिर से आसमान की दूरी नापने लगेगा। मामले में रेंजर लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी ने कहा घायल बाज की वन विभाग कार्यालय में बेहतर देखभाल की जा रही है।

उन्होंने क्षेत्रीय जनता से घायल पशु या पक्षी दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। वहीं लोगों के द्वारा बनबीट अधिकारी हिमांशु ढेक और रोहित मेहता के कार्य की सराहना की गई है। तुम वही उपचार में प्रशिक्षु पशु प्रसार अधिकारी पवन भट्ट के द्वारा सहयोग किया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।