Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:दो दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 20, 2025

दो दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ।

डॉ 0आर एस टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण। डॉ आर एस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के तत्वावधान में चम्पावत जिले में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिले के विकासखण्ड सभागार लोहाघाट में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम प्रधान , ग्राम विकास अधिकारी,राजस्व निरिक्षक, स्वास्थ, पुलिस , अग्नि शमन, होमगार्ड , स्वयं सेवी सस्थाओं व स्थानीय लोगो को प्राकृतिक आपदाओं, भूकम्प , बाढ़ , भूस्खलन, वनाग्नि आदि आदि घटनाओं के बारे में जागरूक करने केसाथ ही बचाव के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम में व्याख्याता डॉ 0मंजू पाण्डेय ने बताया कि उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिले के ब्लाक सभागार लोहाघाट में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें ग्रामप्रधानों , ग्रामविकास अधिकारियों, पटवारियों, पुलिस ,अग्निशमन कर्मचारियों , स्वयं सेवी सस्थाओं व स्थानीय लोगो को प्राकृतिक आपदाओं के समय जागरूकता सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है । विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने अनुभव रखे गए । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित रूप से जानमाल के बचाव व नुकसान को कम करना है । कहा कल पिथौरागढ़ से आ रहे विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी दी जाएगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी लोहाघाट रविंद्र सिंह रावत , भैरव दत्त राय सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें