Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :सीमांत मचपीपल के प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे शिव महापुराण में भक्तों का उमड़ा सैलाब।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 8, 2025

सीमांत मचपीपल के प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे शिव महापुराण में भक्तों का उमड़ा सैलाब।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मचपीपल के प्राचीन शिव मंदिर में क्षेत्र वासियों के सहयोग से चल रहे महाशिवपुराण में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। शुक्रवार को महाशिवपुराण के आठवें दिन बड़ी संख्या में दूर-दूर से भक्त शिव महापुराण कथा का आनंद लेने पहुंचे। शिव महापुराण कथा व्यास जनार्दन पांडे के द्वारा भक्तों को सुनाई जा रही है। जिसका भक्तों के द्वारा भरपूर आनंद लिया गया। शिव महापुराण कथा सुनने बड़ी संख्या में क्षेत्र की मातृशक्ति शिव मंदिर पहुंची। महापुराण मे क्षेत्र के समस्त ग्राम वासियों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। शिव महापुराण से सीमांत क्षेत्र शिवमय बना हुआ है। मालूम हो मचपीपल का शिव मंदिर अति प्राचीन मंदिर है ।जिसे पुरातत्व विभाग के द्वारा अपने संरक्षण में लिया गया है।

जरूरी खबरें