रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा में डीएम ने सुनी जन समस्याएं 102 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।
Laxman Singh Bisht
Fri, Feb 6, 2026
जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा में डीएम ने सुनी जन समस्याएं
102 शिकायतों का मौके पर निस्तारण। समस्या लेकर आए समाधान लेकर लौटे
आज शुक्रवार को धामी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा रामलीला मैदान में जन-जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर का आयोजन किया। जिसमें नगर क्षेत्र के अलावा दूर-दूर ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के सामने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा तथा समाधान की मांग की।
जिलाधिकारी के द्वारा सभी ग्रामीणों की समस्याओं को काफी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। ग्राम सभा चौड़ा ढेक से पहुंची बुजुर्ग महिला जानकी देवी ने डीएम से कान न सुनने की शिकायत कर मशीन देने की मांग की जिसे डीएम के द्वारा तत्काल पूरा किया गया। शिविर में जिलाधिकारी के द्वारा रास्ता निर्माण, विद्युत, सोलर लाइट, दिव्यांग कार्ड, भूमि विवाद, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन से संबंधित 136 शिकायतों में से 102 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
शिविर से समस्याओं का समाधान लेकर लौटे लोगों ने कहा वह लोग जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद देते हैं। जिलाधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे जन-जन की सरकार जन जन के द्वारा शिविर में अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान किया है ।उन्होंने कहा आज लोहाघाट पालिका क्षेत्र में शिविर आयोजित कर कई समस्याओं का समाधान किया गया है।
पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद बर्मा ने जन-जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी तथा जिलाधिकारी चंपावत को धन्यवाद दिया। शिविर में 612 नागरिकों ने प्रतिभाग किया तथा कुल 449 लोगों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान सीडीओ डॉ0जी 0एस 0खाती, डीडीओ दिनेश डिगारी ,एसडीएम नीतू डांगर,मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट,अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी, डॉक्टर विराज राठी
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,निर्मल महरा ,सुभाष बगोली ,गिरीश कुवर, योगेश मेहता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा,सचिन जोशी ,राजू गढ़कोटी, सभासद सुरेश फर्त्याल, आशीष राय, योगेश जोशी, दीपा गोस्वामी, आरती गोरखा, समाज सेवी रीता गहतोड़ी पंडित मदन कलोनी सहित कई भाजपा नेता व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।