रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मडलक के मां वैष्णवी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ साल में 6 महीने खुलते हैं मंदिर के कपाट
Laxman Singh Bisht
मडलक के मां वैष्णवी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ साल में 6 महीने खुलते हैं मंदिर के कपाट
लोहाघाट ब्लाक के सीमांत मडलक के मां वैष्णवी देवी की पूजा अर्चना करने के लिए नवरात्र में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शेखर पांडे के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न की जा रही है। क्षेत्र के पंडित प्रवीन पांडे ने बताया चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को परंपरा अनुसार पूर्ण विधि विधान के साथ मां भगवती मंदिर के कपाट खोले गए । कपाट खुलने के बाद नवरात्र में क्षेत्रीय भक्तों के साथ-साथ देश-विदेश से आए भक्तों का मां भगवती मंदिर में पूजा अर्चना करने का सिलसिला जारी है।पंडित प्रवीन पांडे ने बताया कार्तिक महीने की द्वादशी के दिन परंपरा अनुसार मां भगवती दरबार के कपाट बंद किए जाते हैं। कहा आज क्षेत्र के शीशपाल सिंह पुजारी, खेम सिंह पुजारी, खीमा देवी एवं कई गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा मां के मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
पंडित प्रवीन पांडे ने बताया मां भगवती के कपाट 6 महीने खुलते हैं और 6 महीने बंद रहते हैं। मालूम हो मां वैष्णवी देवी में लोगों की बड़ी आस्था है।मंदिर कमेटी अध्यक्ष आनंद जोशी ,दया कृष्ण उपाध्याय ,सचिन, अमरनाथ बोहरा ,ग्राम प्रधान प्रशासक भुवन भट्ट, पवन जोशी ,शंकर दत्त पांडे ,देव सिंह धोनी के द्वारा मंदिर की व्यवस्था बनाने में सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।