Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :मांगे पूरी न होने पर एक अक्टूबर से सस्ता गल्ला विक्रेताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान नहीं उठेगा राशन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 20, 2025

मांगे पूरी न होने पर एक अक्टूबर से सस्ता गल्ला विक्रेताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान नहीं उठेगा राशन।

30 हजार मासिक मानदेय पुराने लंबित बिलों के भुगतान और राशन गोदाम में धर्म कांटा लगाने की मांग।

काली कुमाऊं सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति चंपावत का गठन प्रकाश बोहरा बने अध्यक्ष। लोहाघाट । एनक्सी भवन में आज शनिवार को शोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष प्रकाश बोरा की अध्यक्षता व भूप सिंह के संचालन में जिले के सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक आयोजित हुई ।बैठक में सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा लंबे समय से चली आ रही मांगों पर चर्चा की गई। संगठन जिला अध्यक्ष प्रकाश बोरा ने कहा जिले के सस्ता गल्ला विक्रेता लंबे समय से 30 हजार रुपए मासिक मानदेय, पुराने लंबित बिलों के भुगतान की मांग कर रहे हैं पर सरकार व विभाग के द्वारा अभी तक उनकी मांगों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। कहा विभाग व सरकार सस्ता गल्ला विक्रेताओं का लगातार शोषण कर रहे हैं ।कहा विभाग के द्वारा उन्हें गोदाम से बिना तोले राशन दिया जाता है विभाग के मुताबिक बैग में 50 किलो राशन होता है ।जबकि उसमें मात्र 48 किलो राशन निकलता है ।बोहरा व सभी विक्रेताओ ने राशन गोदाम में धर्म कांटा लगाकर राशन तोल कर देने की मांग की।कहा विभाग के द्वारा अब जबरन उन्हें नमक व दाल बेचने को कहा जा रहा है इसमें भी कई पैक फटे हुए निकलते हैं इसमें भी उन्हें अपनी जेब से भरपाई करनी पड़ती है ।मात्र 50 पैसे प्रति पैकेट उन्हें लाभांश दिया जा रहा है। नमक में मिलावट की खबर से ग्राहक नमक लेने में कई आनाकानी कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष प्रकाश बोरा व सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एक सुर में सरकार से उनकी मांगे मानने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो एक अक्टूबर से जिले के सभी सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जाएंगे और कोई भी विक्रेता राशन का उठान नहीं करेगा ना किसी को करने देगा ।कहा सस्ता गल्ला विक्रेता अब शोषण को सहन नहीं करेंगे ।सरकार बार-बार उनकी मांगों को लेकर आश्वासन देते आई है। इस दौरान बैठक में उपस्थित सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने काली कुमाऊं सस्ता गल्ला कल्याण समिति चंपावत का गठन किया जिसमें सर्व सहमति से प्रकाश बोरा अध्यक्ष ,भरत राम कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र, सामंत उपाध्यक्ष ,सुरेश चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष, सलीम जावेद सचिव, दीपक पुजारी सहसचिव ,सतीश बगौली प्रचार मंत्री, संरक्षक मंडल में चंद्र मोहन जोशी ,भूप सिंह ,हरिश्चंद्र पांडे होशियार सिंह को मनोनीत किया गयाजिला अध्यक्ष प्रकाश बोरा ने कहा जल्द समिति का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बैठक में विक्रम सिंह ,लाल सिंह ,हरिश्चंद्र ,सुरेश शर्मा, शेखरानंद ,नाथ सिंह, केदारदत्त , सुभाष जोशी ,हरीश चतुर्वेदी, ईश्वरी दत्त, संजय सिंह ,नीरज राय , बसंत विश्वकर्मा सहित कई सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें