Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दीपावली में 2 दिन से अंधेरे में डूबा ईडाकोट ट्रान्सफार्मर फूकने से गाँव की बिजली आपूर्ति बंद।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 24, 2025

दीपावली में 3 दिन से अंधेरे में डूबा ईडाकोट ट्रान्सफार्मर फूकने से गाँव की बिजली आपूर्ति बंद।

ग्रामीणों की विद्युत विभाग से विद्युत व्यवस्था बहाल करने की माँग ।ट्रांसफार्मर फुकने से लोहाघाट के ईडाकोट गांव के ग्रामीणों की दीपावली अंधेरे में मनी। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बबलू तिवारी ने बताया ट्रांसफार्मर फुकने से गांव में पिछले दो दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है आज तीसरा दिन है। ग्रामीणों को दीपावली अंधेरे में मनानी पड़ी बिजली न होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहा तक की मोबाइल चार्जिंग के लिए भी लोगों को दूसरे गांव में की शरण लेनी पड़ रही है। बबलू तिवारी ने कहा विभाग को सूचित करने के बावजूद तीन दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ।बबलू तिवारी व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। विद्युत विभाग के अभियंता अशोक कुवर ने बताया क्षेत्र का ट्रांसफार्मर फुकने से विद्युत व्यवस्था बाधित हुई है।उन्होंने बताया आज शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाएगी।

जरूरी खबरें