रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बदहाल रोसाल सड़क में डामरीकरण व गड्ढे भरने की मांग तालाब में तब्दील हुई सड़क।
Laxman Singh Bisht
बदहाल रोसाल सड़क में डामरीकरण व गड्ढे भरने की मांग तालाब में तब्दील हुई सड़क।

अनगिनत गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत विभाग नहीं ले रहा संज्ञान।

ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश।

चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा की नेपाल सीमा को जोड़ने वाली खालगढ़ रोसाल मुख्य सड़क में बने अनगिनत गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आ रहे हैं। सीमावर्ती ग्रामीण लंबे समय से सड़क में डामरीकरण व गड्ढों को भरने की मांग कर रहे हैं पर विभाग के द्वारा कोई भी संज्ञान अभी तक नहीं लिया गया है। क्षेत्र के किसान नेता व समाजसेवी मोहन चंद्र पांडे ने बताया यह मुख्य सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है जिस कारण हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है तथा बूढ़े बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को यात्रा करने के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पांडे ने कहा कई बार लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से सड़क में डामरीकरण व गड्ढों को भरने की मांग की गई जिस पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा गड्ढों में मिट्टी भरकर खाना पूर्ति कर ली गई जिससे सड़क में और ज्यादा कीचड़ हो गई है और सड़क में बने गड्ढे तालाब में तब्दील हो चुके हैं। उन्होंने बताया बरसात में पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। पांडे ने कहा सड़क में हॉट मिक्स स्वीकृत हुआ था पर विभाग का कहना है खाड़ी युद्ध के कारण कोलतार महंगा होने से कार्य नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा विभागीय लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र की हजारों की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा हॉट मिक्स होने तक कम से कम विभाग सड़कों के गड्ढे भर जनता को राहत पहुंचाए। मोहन चंद्र पांडे व क्षेत्र की जनता ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द सीमावर्ती सड़क में डामरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।