Wednesday 8th of April 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा:लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय का लेखाकार 15 हजार की रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

नैनीताल:डीएम के निर्देश पर ओवर रेटिंग पर शराब की दुकानों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी।

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

सीएम धामी ने की राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

चंपावत:अमोडी छतकोट में रामलीला की मची धूम । जिलाधिकारी ने भी लिया रामलीला का आनंद,। दर्शकों की उमड़ी भीड़

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दिगालीचौड़ क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा 500 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो दो गंभीर।हायर सेंटर रेफर

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 8, 2026

दिगालीचौड़ क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा 500 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो दो गंभीर।हायर सेंटर रेफर

ग्रामीणों ने मूसलाधार बारिश के बीच गहरी खाई में उतरकर घायलों को निकाला बाहर

लोहाघाट । सीमांत दिगाली चौड़ क्षेत्र से आज बुधवार सुबह एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां मड़चमार गांव से लोहाघाट की ओर आ रही एक ऑल्टो कार झड़पतिया मड़ चमार सड़क में झड़पतिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मी गहरी खाई में जा गिरी। सामने के गांव के ग्रामीणों के द्वारा ऑल्टो को खाई में गिरते देख तत्काल ग्रामीणों को दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मूसलाधार बारिश के बीच समस्त ग्रामीण दुर्घटना स्थल की ओर दौड़े। तथा जान हथेली में रख भारी बारिश के बीच किसी तरह 500 मीटर गहरी खाई में उतरे एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।

भारी बारिश के बीच ग्रामीणों को रेस्क्यू करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद तत्काल दोनों घायलों को प्राइवेट वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा दोनों गंभीर रूप से घायल मरीज का उपचार किया गया। डॉक्टर विराज राठी ने बताया दोनों गंभीर रूप से घायल है पर एक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। डॉ राठी ने बताया दोनों घायलों को उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों घायलों की जान बचाने के लिए चिकित्सा टीम के द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। दोनों घायलों के परिजनों श्याम राम व चंद्र राम ने बताया आज सुबह 10:00 बजे के लगभग सुरेश राम पुत्र हयात राम उम्र 36 वर्ष तथा शिवराम पुत्र स्वर्गीय राम उम्र 40 वर्ष अल्टो कार से गांव से लोहाघाट की ओर जा रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी।

घायलों के अस्पताल पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोरा तथा ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग लोहाघाट जिला चिकित्सालय पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा ने बताया मौसम खराब होने की वजह से दोनों घायलों को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका । 108 के जरिए दोनों घायलों को हायर सेंटर पहुंचाया जा रहा है वाहन सुरेश चला रहा था। उपचार करने में डॉक्टर राजीव चौहान, डॉक्टर रविंद्र बोरा ,डॉक्टर चित्रलेखा बोरा ,डॉक्टर रितु ,डॉक्टर हिमांशु ,डॉक्टर सानवी नर्सिंग अधिकारी सुनीता

,सुधा हिमांशी ,मोनी राणा ,शिव ,रेखा भंडारी , अंशु मिश्रा तथा वार्ड बॉय दीपक बिष्ट, दिनेश शामिल रहे। जिनके द्वारा घायलों की जान बचाने के लिए बेहतर कार्य किया गया।

जरूरी खबरें