रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एपण कला को बढ़ावा दे रही है सीमांत बाकू की हेमा भट्ट।
Laxman Singh Bisht
Fri, Sep 19, 2025
..एपण कला को बढ़ावा दे रही है सीमांत बाकू की हेमा भट्ट।
उत्तराखंड की प्राचीन धरोहर को देश ही नहीं विदेश तक पहुंचाना चाहती है हेमा।
उत्तराखंड की प्राचीन एपण कला को पहचान दिलाने के लिए लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत बाकू गांव की हेमा भट्ट के द्वारा बेहतरीन प्रयास किए जा रहे। हेमा के द्वारा एक से बढ़कर एक कुमाऊं के प्राचीन एपण बनाए जा रहे है ।जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोगों के द्वारा हेमा के इस प्रयास की काफी सराहना की गई है। हेमा भट्ट का कहना है अपनी इस कला को वह घर तक ही सीमित नहीं रखना चाहती।
अपनी कला, बनाई हुई इन कलाकृतियों तथा उत्तराखंड कि इस प्राचीन धरोहर को वह देश विदेश तक पहुचाना चाहती है ताकि लोग उत्तराखंड की प्राचीन कला को पहचाने ।उन्होंने कहा एपण कला रोजगार का एक सशक्त माध्यम बन सकती है। हेमा के द्वारा बनाई गई कलाकृतियां लोगों को काफी पसंद आ रही है। हेमा के द्वारा कड़ी मेहनत से इन कलाकृतियों को तैयार किया जा रहा है।