Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बेबस पत्नी की पति की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 15, 2026

बेबस पत्नी की पति की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार।

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र दिगालीचौड़ के नाकोट खोलिया निवासीशेखर चंद्र खोलिया अपने परिवार के भरण–पोषण के लिए जयपुर (राजस्थान) में कार्यरत थे। लगभग 18 माह पूर्व काम के दौरान करंट लगने से उनकी रीढ़ की हड्डी सहित शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आईं।उनका इलाज जयपुर, दिल्ली एम्स, हल्द्वानी सहित कई स्थानों पर चला। दुर्भाग्यवश आज भी वह पूरी तरह बिस्तर पर हैं। उनके निचले शरीर ने बिल्कुल काम करना बंद कर दिया है। पूर्व प्रधान मोनू बिष्ट ने बताया पिछले डेढ़ वर्ष से उनकी स्थिति में कोई सकारात्मक सुधार नहीं हो पाया है।इलाज में उनकी सारी जमा पूंजी समाप्त हो चुकी है।वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य है।उनके दो छोटे–छोटे बच्चे व पत्नी जो आज भी अपने पिता के ठीक होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पूर्व प्रधान ने कहा इस कठिन समय में शेखर और उनके परिवार को आर्थिक सहायता की अत्यंत आवश्यकता है।पूर्व प्रधान मोनू बिष्ट ने मुख्यमंत्री तथा सभी क्षेत्रवासियों ,व्यापारियों ,जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं से उपचार एवं परिवार की सहायता हेतु यथासंभव सहयोग प्रदान करने की अपील की है।


कहा आपका छोटा-सा सहयोग भी इस परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकता है। वही शेखर चंद्र खोलिया की पत्नी ने अपने पति की जान बचाने के लिए उपचार हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी चंपावत, व्यापार संघ लोहाघाट तथा समाज सेवको से उनकी मदद करने की गुहार लगाई है। बर्तमान मे उनका उपचार जिला चिकित्सालय चंपावत में चल रहा है।

बैंक विवरण (सहयोग हेतु):

Account Number: 41640772042

IFSC Code: SBIN0021597

जरूरी खबरें