Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: लोहाघाट:स्विफ्ट डिजायर व वैगनआर की जोरदार टक्कर एक ही परिवार के पांच सदस्य सहित आठ लोग घायल

Laxman Singh Bisht

Tue, May 28, 2024
स्विफ्ट डिजायर व वैगनआर की जोरदार टक्कर एक ही परिवार के पांच सदस्य सहित आठ लोग घायल मंगलवार दोपहर को लोहाघाट घाट एनएच में आगरा से मुनस्यारी की ओर जारी स्विफ्ट डिजायर तथा पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर आ रही वैगन आर कार में बाराकोट लिंक रोड के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई दुर्घटना में डिजायर में सवार दिनेश कुमार उनकी पत्नी ,12 वर्षीय बेटी ,18 वर्ष का बेटा तथा 5 माह का बेटा घायल हो गया तथा वैगन आर में सवार बनबसा निवासी सुनील कुमार शर्मा तथा दो अन्य लोग घायल हो गए वहीं दुर्घटना की सूचना पर बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार तत्काल पुलिस टीम के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तथा दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कर घायलों को लोहाघाट भेजा गया जहां आगरा से आए परिवार ने लोहाघाट के निजी चिकित्सालय में अपना उपचार कराया जिसमें 5 माह के बच्चे को ज्यादा चोटे आई हुई है घायल दिनेश कुमार ने बताया कार के एयरबैग खुलने से जान बच गई फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते की वार्ता चल रही है और एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया दुर्घटना में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है तथा सभी घायल खतरे से बाहर है

जरूरी खबरें