Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

सूचना

: लोहाघाट:20 मिनट की भारी बारिश से घंटो बंद रहा घाट पनार एनएच एसडीएम के निर्देश पर हटा मलबा 

Laxman Singh Bisht

Sun, May 12, 2024
20 मिनट की भारी बारिश से घंटो बंद रहा घाट पनार एनएच एसडीएम के निर्देश पर हटा मलबा शनिवार देर शाम हुई 20 मिनट की भारी बारिश से घाट पनार एनएच में घाट के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया जिस कारण एनएच बंद हो गया एनएच बंद होने से हल्द्वानी,अल्मोड़ा , पिथौरागढ़, लोहाघाट व गंगोलीहाट आने जाने वाले वाहन व माल वाहक घंटो एनएच में फंसे रहे देर रात को आए जेसीबी के द्वारा वाहनों के निकलने लायक मलबा हटाया गया तब जाकर किसी प्रकार वाहन निकल पाए   वही रविवार को एनएच के अधिकारियों के द्वारा सड़क मे बचा हुआ मलबा नहीं हटाया गया जिस कारण कई वाहन मलबे में फंसे जिन्हें किसी तरह लोगों व वाहन चालकों की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया लेकिन एनएच के द्वारा मलबा नहीं हटाया गया जिस कारण वाहन चालकों को वाहन निकालने में काफी दिक्कतें हुई तथा लोड वाहन मलबे से न निकल पाने के कारण एनएच में ही फंसे रहे वही दोपहर को मामला एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के संज्ञान में आया इसके बाद एसडीएम लोहाघाट ने एनएच के अधिकारियों को तुरंत एनएच से मलबा हटाने के निर्देश दिए तब जाकर एनएच के अधिकारी हरकत में आए और मौके पर जेसीबी भेज कर मलवे को हटाया तब जाकर यातायात सुचार हो पाया वही एनएच की कार्य प्रणाली को लेकर वाहन चालकों व यात्रियों ने रोस जताया तथा एसडीएम लोहाघाट को धन्यवाद दिया

जरूरी खबरें