Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जेएनयू नई दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण कर लौटे उत्तराखण्ड के मानवीकी विषयों के चालीस प्राध्यापक l

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 31, 2025

जेएनयू नई दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण कर लौटे उत्तराखण्ड के मानवीकी विषयों के चालीस प्राध्यापक lउच्चशिक्षा विभाग उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में कार्यरत प्राध्यापकों के गुणवत्ता उन्नयन के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पहले चरण में उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में सेवारत चालीस प्राध्यापकों द्वारा शैक्षिक भ्रमण जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय नई दिल्ली में कर लौटे l डॉ. अंजू अग्रवाल, निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी में शिष्टाचार मुलाकात किया जिसमें अन्य अधिकारीगण डॉ. आर. एस. भाकुनी, डॉ. हरीश सिंह नयाल, डॉ. गोविंद पाठक उपस्थित रहे l इस अवसर पर डॉ. प्रकाश लखेड़ा, नोडल ऑफिसर, मुख्यमंत्री उच्चशिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के नेतृत्व में डॉ. रोहित कुमार काण्डपाल, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. आशीष अंशु, एवं डॉ. विद्या ने शिष्टाचार मुलाकात किया l विगत 24 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित भ्रमण दल को प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर राजकीय महाविद्यालय रायपुर देहरादून से 24 मार्च को रवाना किया गया।उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समृद्व प्राकृतिक संसाधनों की तरह ही यहॉ की उच्चशिक्षा को भी समय रहते समृद्व और सशक्त बनाया जाना है। प्रतिभागी प्राध्यापक जेएनयू की उच्चशिक्षा को देखें समझें और प्रदेश की आवश्यकता के अनुसार नवीन तत्वों को उच्चशिक्षा में शामिल करें lउत्तराखण्ड के 13 जिलों के कुल 117 महाविद्यालयों में से 40 प्राध्यापकों का इस योजना के अंतर्गत चयन किया गया। योजना के अंतर्गत पौड़ी गढ़वाल से 05, नैनीताल से 06, पिथौरागढ़ से 02, रुद्रप्रयाग से 02, बागेश्वर से 02, चमोली से 03, उत्तरकाशी से 01, टिहरी गढ़वाल से 04, हरिद्वार से 04, देहरादून से 03, उधम सिंह नगर से 03 चंपावत से 01, तथा अल्मोड़ा से 04, प्राध्यापकों का चयन किया गया, जो सामाजिक विज्ञान के विभिन्न विषयों से संबंधित थे जिसमें इतिहास के 06, भूगोल के 06, अर्थशास्त्र के 02, राजनीति विज्ञान के 07, हिंदी के 05, संस्कृत के 02, मनोविज्ञान के 01, शिक्षाशास्त्र के 02, समाजशास्त्र के 05, अंग्रेजी के 03, और गृह विज्ञान के 01 प्राध्यापक का इस योजना के अंतर्गत चयन किया गया था।इस अवसर पर नोडल अधिकारी, डॉ. प्रकाश लखेड़ा द्वारा चयनित 40 प्राध्यापकों की ओर से मुख्यमंत्री जी, उच्च शिक्षा मंत्री और विभागीय सचिव और निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, सह निदेशकों एवं समस्त प्राचार्यो का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जरूरी खबरें