Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल ने कोली झील की बदहाली पर जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 6, 2025

पूर्व विधायक फर्त्याल ने कोली झील की बदहाली पर जताई नाराजगी।

कोली झील में मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद पर्यटकों के लिए सुविधाओं का नहीं हुआ विस्तार:फर्त्याल

निराश होकर लौट रहे हैं पर्यटक। क्षेत्रीय विधायक की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल।लोहाघाट के कोली ढेक में लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए की लागत से चंपावत जिले के लोहाघाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोली ढेक झील का निर्माण कार्य करवाया गया था। झील निर्माण के बाद देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी तादात में पर्यटक झील में नौकायन का आनंद लेने पहुंच रहे हैं झील मे सुविधाओं का घोर अभाव है ।आज गुरुवार को कोली ढेक झील पहुंचे लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कोली ढेक झील की बदहाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा अपने कार्यकाल में उन्होंने लंबे संघर्ष के बाद पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से करोड़ों रुपए की लागत से लोहाघाट मे झील का निर्माण कार्य करवाया था। पर उनके कार्यकाल के बाद झील में पर्यटकों की सुविधा के लिए किसी भी प्रकार की सुविधाओं का विस्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा उनके द्वारा झील क्षेत्र में रिंग रोड निर्माण, ग्लास ब्रिज, हटस , रेस्टोरेंट आदि निर्माण का प्रपोजल बनाया हुआ था। जिसे शासन प्रशासन के द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा झील क्षेत्र की सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है । एक शौचालय का निर्माण कराया गया है पर पानी उपलब्ध न होने से शौचालय सफेद हाथी बना हुआ है ।पर्यटकों के बैठने के लिए सेड तक नहीं है उन्होंने कहा झील क्षेत्र में 60 नौकाओ का संचालन हो रहा है पर नौका संचालकों के लिए कोई भी सुविधा शासन प्रशासन के द्वारा नहीं दी गई है। उन्होंने कहा जिस उद्देश्य से झील का निर्माण कार्य किया गया था वह उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर उंगली उठाते हुए कहा विधायक के द्वारा भी कोई प्रयास लोहाघाट क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए नहीं किया गया विधान सभा में विकाश कार्य ठप पड़ चुके हैं।कहा मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद झील के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा जिस झील ने क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं को रोजगार देना था आज वह झील वीरान पड़ती नजर आ रही है उन्होंने कहा पर्यटकों के मनोरंजन के लिए झील क्षेत्र में अन्य गतिविधियों को भी संचालित किया जाए जिससे क्षेत्रीय युवा भी रोजगार से जुड़ सके अच्छे रेस्टोरेंट झील क्षेत्र में खोले जाए ।जल्द रिंग रोड व ग्लास ब्रिज का कार्य किया जाए उन्होंने कहा अगर जल्द झील क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार नहीं किया गया तो झील भी सफेद हाथी बनकर रह जाएगी। पूर्व विधायक फर्त्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जल्द से जल्द झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। नौका संचालकों ने झील की बदहाली पर नाराजगी जताई है

जरूरी खबरें