Friday 27th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मां के जयकारों के साथ मां पूर्णागिरि मेले का मुख्यमंत्री ने किया विधिवत शुभारंभ

लोहाघाट: सीएम की जनसभा में पूर्व विधायक फर्त्याल नहीं आए नजर नाराजगी या कुछ और?

लोहाघाट:सीएम धामी की रामलीला मैदान से की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

लोहाघाट:सीएम धामी ने कुसुम फर्त्याल को किया सम्मानित

लोहाघाट:पूर्व रेलवे कर्मी लक्ष्मण सिंह का निधन। क्षेत्र के 50 से अधिक युवाओं को रेलवे में दिलाया रोजगार।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: सीएम की जनसभा में पूर्व विधायक फर्त्याल नहीं आए नजर नाराजगी या कुछ और?

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 27, 2026

सीएम की जनसभा में पूर्व विधायक फर्त्याल नहीं आए नजर नाराजगी या कुछ और?

दो गुटों में बटी भाजपा 2027 नजदीक
शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट के एक दिवसीय दौरे पर रहे। जहां मुख्यमंत्री ने होली महोत्सव में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया। पर चौंकाने वाली बात यह नजर आई कि मुख्यमंत्री की जनसभा में लोहाघाट विधानसभा से दो बार के विधायक रहे पूरन सिंह फर्त्याल कहीं भी नजर नहीं आए। जिसको लेकर पूरे नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पूर्व विधायक की मुख्यमंत्री की सभा में ना रहने पर लोगों के द्वारा तरह-तरह के कयास लगाया जा रहे हैं।लोगों का कहना है यह पूर्व विधायक फर्त्याल की नाराजगी है या उन्हें मुख्यमंत्री की जनसभा में आने का निमंत्रण नहीं दिया गया। फिलहाल मामला चर्चाओं में है। मालूम हो पूर्व विधायक फर्त्याल भाजपा के एक कद्दावर व मजबूत जनाधार वाले नेता माने जाते हैं। मुख्यमंत्री की जनसभा में न आना पूर्व विधायक की नाराजगी है या कुछ और? फिलहाल लोहाघाट में भाजपा दो खेमो में बटी नजर आ रही है। जो 2027 विधानसभा चुनाव में लोहाघाट विधानसभा से भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है भाजपा की गुटबाजी का फायदा 2022 की तरह कांग्रेस उठा सकती है। चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जरूरी खबरें