रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल ने पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति देने के लिए सीएम धामी को दिया धन्यवाद।
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 30, 2025
.पूर्व विधायक फर्त्याल ने पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति देने के लिए सीएम धामी को दिया धन्यवाद।
परीक्षा निरस्त करने की उठाई मांग। कहा सरकार युवाओं के हित में कर रही है बेहतरीन कार्य।
लोहाघाट।यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में प्रदेश में युवाओं में भड़के असंतोष को देखते हुए कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मामले में सीबीआई जांच की सस्तुति दे दी। मामले में लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के द्वारा छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीबीआई जांच कराने की मांग की गई थी। पूर्व विधायक ने कहा भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री के द्वारा युवाओं की मांगों का संज्ञान लिया है और सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं ।जिसके लिए वह मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हैं ।साथ ही पूर्व विधायक फर्त्याल ने भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस परीक्षा को निरस्त कर दोबारा कराने की मांग सरकार से की है पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए गंभीर है मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश में बेहतरीन कार्य किया जा रहे हैं। फर्त्याल ने कहा वह हमेशा युवाओं के साथ खड़े है युवाओं व जनता को जब भी उनकी जरूरत पड़े बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं।