लोहाघाट:मुख्यमंत्री धामी के रात्रि विश्राम के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया ठांटा गांव का संयुक्त निरीक्षण।
Laxman Singh Bisht
Feb 09, 2024 09:26 pm
3 views
09 Feb 2024
मुख्यमंत्री धामी के रात्रि विश्राम के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया ठांटा गांव का संयुक्त निरीक्षण।
जनपद के लोहाघाट में 11 फरवरी को आयोजित होने वाले संगज्यू- 2024 कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट के ठांटा गांव में रात्रि विश्राम को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री धामी 11 फरवरी को लोहाघाट के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गुमदेश क्षेत्र के ठांटा में मुख्यमंत्री धामी के 10 फरवरी को रात्रि विश्राम के लिए गांव का संयुक्त निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने जीआईसी किमतोली में बनाए जा रहे हैलीपैड स्थल का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को समय पर हैलीपैड तैयार करते हुए मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने हैलीपैड से गांव तक जाने वाले सड़क मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग में लोनिवि से अतिरिक्त मशीनें लगाकर कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम ठांटा का निरीक्षण मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रात्रि चौपाल और रात्रि आवास व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने माउंट क्राउन होम स्टे का निरीक्षण किया, जहां सीएम धामी का रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, एसडीएम रिंकू बिष्ट, लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन पंत, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।